
धुरंधर 560 करोड़ पार
पाकिस्तानी परिदृश्य पर बनी रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की अभिनीत फिल्म धुरंधर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। मीडिया रिपार्ट्स के अनुसार फिल्म ने सोमवार तक 560 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया।

हमार दुनिया
आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर ने सोमवार तक 560 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ धुरंधर भारत में 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धुंरधर फिल्म ने अनुमानित 560 करोड़ रुपये कमाए और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल (553.87 करोड़ रुपये) को शीर्ष 10 की सूची हटा कर खुद कब्जा कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे अधिक कमाई करने में 1234.1 करोड़ रुपये के संग्रह के साथ पुष्पा -2 पहले स्थान पर है। बाहुबली 1030 करोड़ रुपये कमाई के साथ दूसरे स्थान पर है। सबसे अधिक कमाई करने वाली 10 फिल्मों की 10 सूची में केजीएफ चैप्टर-2, आरआरआर, कल्कि 2898 एडी, जवान, कांतारा-ए-लीजेंड चैप्टर -1, छावा और ‘स्त्री-2 हैं।
अक्षय खन्ना का रोल भी रोल सराहा जा रहा
धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी हैं। यह फिल्म पाकिस्तान के कराची के ल्यारी शहर के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। जहां अपराधियों, मुखबिरों और गुर्गों के नेटवर्क का जीवन एक दूसरे से जुड़ा हुआ दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन की जोड़ी के साथ दर्शकों ने अक्षय खन्ना के किरदार को भी काफी सराहा है।
गहरा हुआ गाना भी हिट
धुरंधर फिल्म में सारा अर्जुन और रणवीर सिंह के साथ गहरा हुआ गाना है। अरिजीत सिंह (abhijit singh) ने इसे गाया है। गाने में सधी हुई आवाज जादू भर रही है। साथ ही सारा और रणवीर सिंह की केमेस्ट्री भी गाने में जान फूंक रही है। यह गाना आज दर्शकों के बीच जमकर गुनगुनाया जा रहा है।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



