
ओ रोमियो : सनकी गैंगस्टर के रूप में नजर आएंगे शाहिद कपूर
वेलेंटाइन-डे पर 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर एक सनकी गैंगस्टर के अवतार में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में उनका यह रूप देखने को मिल रहा है। साथ ही फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर में रोमांस के साथ भरपूर एक्शन भी देखने को मिल रहा है।

हमार दुनिया
ओ रोमियो फिल्म के ट्रेलर में शाहिद कपूर एक सनकी गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह एक बेरहम शख्स है, जो लोगों को मारता है और उसके बाद डांस करता है। पूरे ट्रेलर में शाहिद का खूंखार अंदाज देखने को मिल रहा है। साथ ही वह रोमांटिक भी नजर आ रहे हैं। ओ रोमियो के ट्रेलर में तृप्ति डिमरी का जलवा भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में शाहिद कपूर का एक जबरदस्त डायलॉग है। वे कहते हैं, उस्तरा से पंगा नहीं लेने का, शरीर से आत्मा काटकर ले जाता है। दिशा पाटनी के साथ शाहिद कपूर का एक धमाकेदार आइटम नंबर भी देखने को मिल रहा है।
ओ रोमियो के मुख्य कलाकार
ओ रोमियो फिल्म विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म है। ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। उनके साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार हैं। फिल्म ओ रोमियो के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म वेलेंटाइन डे पर 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
त्रिप्ति डिमरी ने कहा विशाल भारद्वाज की फिल्म एक्टिंग क्लास
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में त्रिप्ति ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह रोल उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी गहरा था। उन्होंने यह भी साझा किया कि शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और अविनाश तिवारी ने हर कदम पर उनका साथ दिया। त्रिप्ति ने कहा, फिल्म 'ओ' रोमियो' में काम करने का अनुभव बहुत शानदार था, लेकिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी। बॉलीवुड अभिनेत्री त्रिप्ति ने कहा विशाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है। कहा, अच्छी बात यह है कि विशाल सर हर समय मेरे साथ थे और शाहिद भी। वह सबसे सपोर्टिव को-एक्टर हैं। अविनाश तिवारी भी हमेशा मदद के लिए मौजूद रहे। इस फिल्म में मेरे जितने भी को-एक्टर्स थे, सभी बहुत सहयोगी थे। सच कहूं तो उनके बिना शायद मैं यह रोल निभा ही नहीं पाती। उन्होंने कहा, मैंने अतुल मोंगे सर के साथ एक्टिंग वर्कशॉप की। ओ रोमियो में अफ्शा के किरदार के जरिए त्रिप्ति फिल्म की भावनात्मक कहानी को आगे बढ़ाती नजर आएंगी। शाहिद कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री और उनका इंटेंस अभिनय दर्शकों के लिए खास आकर्षण होने वाला है। जब फिल्म विशाल भारद्वाज सर की हो, तो वह अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है। वह रोज नए-नए चैलेंज देते रहते हैं। हर एक्टर को यह अनुभव जरूर लेना चाहिए। ओ' रोमियो में अफ़्शा के किरदार के जरिए त्रिप्ति फिल्म की भावनात्मक कहानी को आगे बढ़ाती नजर आएंगी। शाहिद कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री और उनका इंटेंस अभिनय दर्शकों के लिए खास आकर्षण होने वाला है। बता दें कि ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को, वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



