
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी: भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 18वें रोजगार मेले को संबोधित किया और 61 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत लोगों के जीवन में नई खुशियां लेकर आई और साथ ही नागरिकों को उनके संवैधानिक कर्तव्यों से भी जोड़ा है।

हमार दुनिया
23 जनवरी को पराक्रम दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसी दिन संविधान ने 'जन गण मन' को राष्ट्रगान और 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगीत के रूप में अपनाया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस महत्वपूर्ण दिन पर 61 हजार से अधिक युवा सरकारी सेवाओं के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त कर जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन नियुक्ति पत्रों को राष्ट्र निर्माण का निमंत्रण और विकसित भारत के निर्माण में तेजी लाने का संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि अनेक युवा राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेंगे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था को सशक्त बनाएंगे, वित्तीय सेवाओं और ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करेंगे और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा भारत आज विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है, और सरकार घरेलू और वैश्विक स्तर पर युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सरकार कई देशों के साथ व्यापार और आवागमन संबंधी समझौते कर रही है, जिससे युवा भारतीयों के लिए अनगिनत नए अवसर खुल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के समय में भारत ने आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश किया है, जिससे निर्माण संबंधी क्षेत्रों में रोजगार में वृद्धि हुई है।
भारत में दो लाख पंजीकृत स्टार्टअप
प्रधानमंत्री नरेंद्र में कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से विस्तार कर रहा है, जिसमें लगभग दो लाख पंजीकृत स्टार्टअप 21 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने एक नई अर्थव्यवस्था को जन्म दिया है और भारत एनिमेशन, डिजिटल मीडिया तथा कई अन्य क्षेत्रों में वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, जिससे युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत पर बढ़ता वैश्विक विश्वास युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक प्रमुख विनिर्माण शक्ति के रूप में उभर रहा है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल , वैक्सीन, रक्षा प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं स्टार्टअप के साथ-साथ लघु एवं मध्यम उद्यमों में निदेशक और संस्थापक हैं, जबकि कई महिलाएं गांवों में सहकारी क्षेत्रों और स्वयं सहायता समूहों का नेतृत्व कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, आज देश ने जीवन और व्यापार दोनों को आसान बनाने के उद्देश्य से सुधार की रफ्तार पकड़ ली है। इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



