
जालौन प्रेमी-युगल आत्महत्या कांड: रिश्ते हुए तार-तार
जालौन प्रेमी-युगल आत्महत्या कांड ने क्षेत्र में तहलका मचा दिया है। साथ ही रिश्तों को तार-तार किया है। इनकी मौत से दो परिवार टूट गए और छह बच्चे अनाथ हो गए।

हमार दुनिया
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ग्राम लुहरगांव के पास रविवार को पुलिस को दो शव मिले थे। इनकी प्रेम कहानी आपको भी सोचने को मजबूर कर देगी। रविवार शाम ग्राम लुहरगांव के कुछ पहले नाले के पास खेत में एक महिला और युवक का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को एक बाइक, सल्फास (जहर) की डिब्बी के अलावा मोबाइल और अन्य खाने पीने का सामान मिला। पुलिस ने जब इनकी शिनाख्त की तो चौक गई।
रिश्ते में चचिया सास और दामाद थे
जालौन प्रेमी-युगल आत्महत्या कांड में मिले शवों की जब पुलिस ने शिनाख्त की तो सामने आया कि महिला युवक की चचिया सास थी। यानि दोनों शादी शुदा थे और दोनों के छह बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लुहरगांव निवासी प्रमोद पुत्र सुक्खा साहू (40) तथा मृतका की पहचान पूनम उर्फ छोटी पत्नी हरिशंकर निवासी बबीना थाना कदौरा के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के अनुसार महिला हरियाणा के मानेसर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी, मृतक दिल्ली में रहकर बाइक राईडर का काम करता था। इसी दौरान उसका आना जाना बबीना गांव निवासी चचिया ससुर हरिशंकर के घर हो गया। कब प्रमोद का अपनी चचेरी सास पूनम से प्रेम हो गया किसी को पता नहीं चला। इसी मेलजोल के बीच पूनम गत 27 मार्च को मानेसर से गायब हो गई थी जिसकी गुमशुदगी उसके पति ने संबंधित थाने में भी दर्ज कराई थी और जांच में उसके मोबाइल की लोकेशन 28 मार्च को फिरोजाबाद में मिली थी। शायद इसी के बाद से दोनों गायब थे और रविवार को लाश मिली।
4 साल पहले प्रमोद की पत्नी ने तोड़ा था भरोसा
जालौन प्रेमी-युगल आत्महत्या कांड के बारे में प्रमोद के परिजनों की माने तो उसकी शादी लगभग बीस वर्ष पूर्व बबीना गांव में हुई थी। जिससे उसके तीन बच्चे भी थे और सब कुछ ठीक ठाक था पर प्रमोद काम के सिलसिले में भोगनीपुर में रहने लगा। इसी दौरान पत्नी का किसी से प्रेम संबंध हो गया और जानकारी होने पर वह उसे छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी जो अब उसे छोड़कर मायके बबीना में रह रही है। पत्नी की इस बेवफाई से प्रमोद बहुत आहत हुआ और दिल्ली चला गया। और वहां एक कम्पनी में बाइक राइडर का काम कर रहा था। इसी दौरान मानेसर में रह रही चचिया सास से उसके संबंध हो गये थे और ज्यादा रोक टोक होने पर 27 मार्च को बाइक से भाग निकले थे लेकिन गांव में प्रेम कहानी के सार्वजनिक होने से पहले उन्होंने अंत कर लिया।
दो परिवार और छह बच्चों का जीवन तबाह
जालौन प्रेमी-युगल आत्महत्या कांड में एक प्रेम कहानी का अंत नहीं बल्कि दोनों के तीन तीन बच्चों का भविष्य अंधकार में हो गया है। प्रमोद के तीन बच्चे तो पूरी तरह से अनाथ हो गये हैं क्योंकि मां तो पहले ही उन्हें छोड़कर जा चुकी है और अब पिता भी चला गया। इसके साथ ही पूनम के भी तीन बच्चे है जिनके पालन पोषण की जिम्मेदारी पिता पर आ गई है।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



