
धुरंधर द रिवेंज का टीजर रिलीज
धुरंधर फिल्म की धुरंधर कमाई के बाद मंगलवार को इसके दूसरे भाग धुरंधर द रिवेंज का टीजर रिलीज किया गया। जो लोगों को खासा पसंद आ रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि धुरंधर की तहर ही यह फिल्म भी बॉक्स आफिस पर धमाल मचाएगी।

हमार दुनिया
धुरंधर द रिवेंज का मंगलवार को टीजर जारी हुआ। इसमें जासूस-गैंगस्टर किरदार हमजा अली मजारी (नायक रणवीर सिंह) परिस्थितियों और प्रतिशोध की भावना के चलते पूरी तरह बदल जाते हैं और बदले के जुनून में बेहद खतरनाक तथा निर्मम हत्यारे के रूप में उभरते दिखाए गए हैं। एक मिनट से ज्यादा इस टीजर के अंत में सिंह को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।
अब बिगड़ने का वक्त आ गया...
अभिनेता ने फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। यह पहले भाग की उन घटनाओं की ओर इशारा है, जिसमें उनके किरदार को अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत के गुर्गे के रूप में ताकत जुटाते हुए दिखाया गया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म की अगली कड़ी यानी धुरंधर द रिवेंज का टीजर जारी किया। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहली फिल्म में सिंह के किरदार जसकीरत सिंह के युवा संस्करण को दिखाया गया था, जबकि नई फिल्म जसकीरत की पुरानी कहानी और उन परिस्थितियों पर केंद्रित होगी, जिनकी वजह से वह हमजा बन गया। फिल्म धुरंधर पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म का पहला भाग अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
टीजर में ये अभिनेता आए नजर
टीजर में अभिनेता आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी नजर आए हैं। यह फिल्म कराची के ल्यारी इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो गैंगवार और हिंसक क्षेत्रीय संघर्षों के इतिहास के लिए जाना जाता है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं और इसकी कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 संसद हमला और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में खुफिया अभियानों पर आधारित है।
फिल्म किंग की चर्चा तेज
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने शाहरुख खान स्टारर सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म किंग के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए यश राज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है, जिससे भारतीय सिनेमा के तीन सबसे ताकतवर प्रोडक्शन बैनर्स एक साथ आ गए हैं। वर्ष 2026 में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक किंग अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। अब यश राज फिल्म्स के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन संभालने के साथ यह फिल्म बड़े इंटरनेशनल मार्केट्स में एक शानदार ग्लोबल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस साझेदारी की घोषणा टीम ने सोशल मीडिया के जरिए की है। मेकर्स ने फैंस को किंग की दुनिया की एक और गहरी झलक दिखाई थी, जिसमें शाहरुख खान एक बोल्ड और निडर नए अवतार में नजर आए थे। किंग 2026 सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली बिग-स्क्रीन फिल्मों में से एक बनती जा रही है।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



