
यूपी के घाटमपुर में आग से जिंदा जला दुकानदार, पांच झुलसे
यूपी के घाटमपुर में शनिवार सुबह दीना मार्केट की तीन दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इसमें एक दुकानदार जिंदा जल गया, पत्नी, बच्चे समेत परिवार के 5 लोग झुलसे।

हमार दुनिया
यूपी के घाटमपुर स्थित दीना मार्केट में शनिवार सुबह आग लग लगी। दीना मार्केट में बेहटा बुजुर्ग निवासी तीन सगे भाई रामकिशन, सत्यनारायण और रज्जनलाल की दुकानें हैं। एक दुकान किराने की, दूसरी कपड़ों की और तीसरी बिस्कुट की थोक दुकान है। दीना मार्केट में दुकानों के ऊपर ही घर बने हैं। दुकानदारों का परिवार वहीं रहता है। रोज की तरह तीनों भाई शुक्रवार रात दुकान बंद कर दूसरी मंजिल पर अपने-अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए। शनिवार सुबह जब लोगों ने दुकानों से धुआं उठते देखा, तो शोर मचाया। इस दौरान बड़े भाई रामकिशन (70) की नींद खुल गई। उन्होंने नीचे वाले हिस्से में आग लगी देखी और बेटे को बताने के लिए कमरे की ओर बढ़े। तभी धुएं का गुबार आ जाने से वह गश खाकर गिर गए। थोड़ी देर में वह लपटों से घिर गए और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई।
पत्नी, बेटी, भाभी, भतीजा और भतीजे झुलसे
यूपी के घाटमपुर में हुई घटना में रामकिशन की पत्नी-बेटी, भाभी, भतीजी और भतीजा झुलस गए हैं। दमकल कर्मियों ने घर मे फंसे लोगों को बाहर निकाला। करीब 7 घंटे फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगीं। बताया गया की शॉर्ट सर्किट की वजह से एक दुकान में आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने तीनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल पांचों लोगों को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया है।
परिवार के 15 लोग इसमें रहते थे
यूपी के घाटमपुर में जो हादसा हुआ उसमें एक ही परिवार के 15 लोग रहते थे। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें हैं और फर्स्ट फ्लोर पर तीनों भाइयों के परिवार के 15 लोग रहते हैं। घटना की सूचना मिलते घाटमपुर तहसीलदार अंकिता पाठक मौके पर पहुंचीं, उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। इसके साथ उन्होंने परिजनों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। तहसीलदार अंकिता पाठक ने आग से झुलसे लोगों से जानकारी जुटाई है। सत्यनारायण के बेटे अंकुर ने बताया कि आग में सबकुछ जलकर राख हो गया वह सो रहे थे, शोर सुनकर उठे तो देखा कि घर में धुआं फैला हुआ था, जब तक कुछ समझ पाते आग कमरे तक पहुंच गई।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



