
ओ रोमियो : शाहिद और तृप्ति की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की आने वाले फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ। ओ रोमियो फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है।

हमार दुनिया
13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ओ रोमियो का बुधवार को ट्रेलर रीलीज होने पर फैंस ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है। तृप्ति डिमरी अपनी फिल्मों के अलावा डेटिंग लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस का नाम सैम मर्चेंट नाम के शख्स के साथ जोड़ा जाता है। सैम मर्चेंट ने तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर को इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया। साथ ही तृप्ति के अलावा फिल्म की बाकी कास्ट को यह पोस्ट टैग की है। इससे पता चलता है कि सैम मर्चेंट को भी तृप्ति की फिल्म ओ रोमियो का ट्रेलर पसंद आया है।
दलदल का रोमांचक और दमदार ट्रेलर रिलीज
प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज दलदल का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया है।मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर बनी दलदल की कहानी डीसीपी रीटा फरेरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार भूमि सतिश पेडनेकर निभा रही हैं। वह एक खतरनाक जांच पर निकलती हैं, जहां उन्हें एक निर्दयी सीरियल किलर का पीछा करना होता है। विश धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब भिंडी बाजार पर आधारित, दलदल को अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है। एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की यह सीरीज सुरेश त्रिवेनी ने बनाई है। इसे श्रीकांत अग्निस्वरन, रोहन डिसूजा और प्रिया सग्गी ने लिखा है, जिसके दमदार डायलॉग सुरेश त्रिवेनी और हुसैन हैदरी ने लिखे हैं। भूमि सतिश पेडनेकर के साथ इस सीरीज में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दलदल का प्रीमियर 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से किया जाएगा।
डीसीपी रीटा की भूमिका में सतिश पेडनेकर
दलदल में डीसीपी रीटा फरेरा की भूमिका निभा रहीं भूमि सतिश पेडनेकर ने कहा, रीटा फरेरा का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे गहन और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। वह एक ऐसी महिला है, जिसे महत्वाकांक्षा ने बनाया है, संदेह ने घेरा है और अतीत का बोझ आज भी उसे दबाए हुए है। एक ऐसा किरदार, जिसने मुझसे नाज़ुकता और ताकत के बीच के संतुलन को उन तरीकों से तलाशने की मांग की।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



