
बंगाल चुनाव:तृणमलू कांग्रेस पर गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
बंगाल चुनाव में हो रही सभाओं में पार्टियां एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रही हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे, वैसे-वैसे पार्टियों की टिप्पणियां तल्ख हो रही हैं।

hmar duniya
बंगाल चुनाव को लेकर सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरभूम जिले के सैंथिया में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल पर बंगाल में भय, भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल कायम करने का आरोप लगाया। तृणमलू कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल को अराजकता के दौर में धकेलने का आरोप लगाया। कहा अगर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है, तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा स्क्वाड (महिला सुरक्षा से जुड़ी एक विशेष पुलिस इकाई है।) का गठन किया जाएगा और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि असुरक्षा और सरकारी समर्थन की कमी के कारण उद्योग और निवेशक राज्य छोड़कर जा रहे हैं।
रक्षा मंत्री बोले तृणमूल सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा
बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तृणमूल सरकार के तहत भ्रष्टाचार बढ़ा है, भूमि माफिया बढ़े हैं और भाई-भतीजावाद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा राज्य में सरकार बनाती है, तो गुंडे और अपराधी या तो जेल में होंगे या अपने घरों में छिपते फिरेंगे। राजनाथ ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछा कि देश के अन्य हिस्सों में विकास के बावजूद उनका राज्य क्यों पिछड़ रहा है। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि जहां अन्य राज्यों में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है, वहीं गुंडों और अपराधियों की मौजूदगी तथा राज्य सरकार से सुरक्षा के अभाव के कारण निवेशक बंगाल आने से हिचकिचा रहा हैं।
राज्य में करेंगे दुर्गा स्क्वाड का गठन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधन के दौरान दावा किया कि तृणमूल के शासन में बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति में तेजी से गिरावट आई है और राज्य में महिलाएं अब सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। बंगाल की माताएं, बहनें और बेटियां भी सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। हत्या, लूटपाट और अन्य अपराध खुलेआम हो रहे हैं। वादा किया कि भाजपा सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए दुर्गा स्क्वाड का गठन करेगी। ताकि महिलाओं को परेशान करने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी सजा दी जा सके। दावा किया कि राज्य में भय का माहौल है और लोग भाजपा के लिए खुले तौर पर समर्थन व्यक्त करने से डरते हैं। राजनाथ ने कहा कि राजनीति न्याय और मानवता पर आधारित होनी चाहिए, न कि धर्म या जाति पर की जानी चाहिए।
पांच साल में पांच लाख नौकरियों का वादा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधन के दौरान कहा कि बड़े पैमाने पर बंगाल में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जाएगा। भाजपा राज्य में पांच साल में पांच लाख नौकरियां उपलब्ध कराएगी। उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि भाजपा सत्ता संभालने के डेढ़ महीने के भीतर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करेगी। कहा कि अभी नौकरी के लिए जो पलायन हो रहा है उसे भी रोका जाएगा। यहीं रोजगार उपलब्ध करवाएंगे। बांग्लादेश से घुसपैठ के मुद्दे का जिक्र करते हुए राजनाथ ने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाने के काम में देरी की है। उन्होंने दावा किया, जब मैं केंद्रीय गृह मंत्री था, तब मैंने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन की मांग की थी। राज्य सरकार ने जमीन उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन लंबे समय तक ऐसा नहीं किया। अंततः अदालत को हस्तक्षेप करना पड़ा और तभी जमीन उपलब्ध कराई गई।

hmar duniya
hmar duniya के और लेख →



