
टी-20 वर्ल्डकप 2026 : ईशान किशन का कीपरिंग करना तय
टी-20 वर्ल्डकप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा। इसमें शनिवार को खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन का टी-20 वर्ल्डकप 2026 में कीपरिंग करना लभगभ तय हैं। इसकी झलक शनिवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में देखने को भी मिल गई।

हमार दुनिया
टी-20 वर्ल्डकप 2026 में कीपरिंग को लेकर लम्बे समय से दुविधा की स्थिति थी, कोई संजू पर भरोसा जता रहा था तो कोई ईशान किशन पर लेकिन शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के मध्य खेले गए मैच के बाद से यह लभगभ तय हो गया है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन की ईशान किशन ही कीपरिंग करेंगे।
धमाकेदार शतक जड़कर जगह की पक्की
तिरुवनंतपुरम में शनिवार को खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में ईशान किशन धमाकेदार बैटिंग करते हुए टी 20 में अपना पहला शतक जड़ दिया। ईशान ने यहां 43 गेंद में 103 रन बनाए। जिसमें छह चौके और दस छक्के शामिल थे। चोट के कारण चौथे टी20 से बाहर रहे ईशान ने मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाये। उन्होंने फर्ग्युसन को एक्स्ट्रा कवर पर छक्का और चौका लगाकर दबाव बना दिया। ईशान ने ईश सोढी को चौका लगाकर अपना अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा किया। इसी के साथ ईशान ने टी20 क्रिकेट में एक हजार रन पूरे कर लिये। जबकि शृंखला में लगातार पांचवीं बार संजू सैमसन नाकाम रहे।
संजू के सामने ईशान ने की कीपरिंग
शनिवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में भारत की ओर से दो कीपर ईशान किशन और संजू सैमसन खेल रहे थे। लेकिन ईशान की धमाकेदार बैटिंग के बाद संजू के रहते हुए ईशान किशन से ही कीपरिंग कराई गई। जो इसबात का सीधा संकेत था कि वर्ल्डकप में भी वहीं कीपरिंग करने वाले हैं।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



