
रोहित शर्मा के कदमों पर चल रहा हूं: अभिषेक शर्मा
भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बैट्समैन रोहित शर्मा के कदमों पर चल रहे हैं। 190 के स्ट्राइक रन रेट से टी-20 मैच में खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने यह बात एक इंटरव्यू में साझा की।

हमार दुनिया
भारतीय टीम के टी-20 के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के प्रोत्साहन के बाद वह पूर्व कप्तान रोहित शर्मा द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय पावरप्ले के लिए तय किए गए हैं। आक्रामक खेल का अनुकरण कर रहे हैं। अभिषेक ने 2024 जुलाई में टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और अपनी तेज-तर्रार बल्लेबाजी की बदौलत उन्होंने बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अब तक 34 मैच में उन्होंने दो शतक और 7 अर्धशतक के साथ 1199 रन बनाये हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 190.92 है। अभिषेक ने रोहित के प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि रोहित भाई ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। पावरप्ले में वह जो शुरुआत देते थे, उससे प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा दबाव बना रहता था।
खास तरह के गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का किया अभ्यास
बकौल अभिषेक मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पूरी तरह से परिपक्व हो गया हूं, क्योंकि हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी भूमिका पहले छह ओवरों में आक्रामक क्रिकेट खेलना है। मैं इसके लिए बहुत अभ्यास कर रहा हूं। मुझे पता है कि अगर मैं अच्छी शुरुआत दूं या शुरू से अच्छा इरादा दिखाऊं तो टीम उसी लय का अनुकरण कर सकती है, मैं हमेशा इसके बारे में सोचता हूं। टी-20 विश्व कप शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए मैं कुछ खास तरह के गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का अभ्यास कर रहा हूं। जिनका वे टूर्नामेंट में सामना करेंगे। अभिषेक ने कहा, अगर मुझे आक्रामक क्रिकेट खेलना है तो मुझे एक खास तरह से अभ्यास करना होगा। मैं मैच से पहले यही करता हूं। जब मुझे एक हफ्ते या दस दिन का समय मिलता है तो मैं ध्यान में रखता हूं कि अगले मुकाबलों में मुझे किस प्रकार के गेंदबाजों का सामना करना है।
गेंद की गति पर काम कर रहा हूं
उन्होंने कहा, मैं आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भी अभ्यास कर रहा हूं। मुझे पता है कि हम भारत के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न परिस्थितियों में और विभिन्न टीम के खिलाफ खेलेंगे इसलिए तैयारी अहम है। कहा जितना हो सके नेट्स में मैच जैसी स्थिति को बनाने की कोशिश करता हूं। मैं नेट्स में उसी तरह के गेंदबाजों का सामना करने की कोशिश करता हूं जो मुझे विपक्षी टीम से मिल सकते हैं। मैं उनसे आउटस्विंगर, इनस्विंगर और नयी गेंद का उपयोग करने को कहता हूं। इसके अलावा अभिषेक ने गेंदबाजों द्वारा गेंद की गति कम करने की रणनीति अपनाने की स्थिति पर भी काम किया है।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



