
धुरंधर फिल्म का गहरा हुआ गाना यूट्यूब पर रिलीज
Dhurandhar : रणवीर सिंह और सारा अर्जुन (ranaveer singh aur saara arjun) की फिल्म धुरंधर का गाना गहरा हुआ (gahara hua)शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज हो गया। गाने में सारा और रणवीर की जोड़ी ने धमाल मचाया है।

हमार दुनिया
धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म का गहरा (gahara hua) हुआ गाने में सारा और रणवीर की केमेस्ट्री को भी जबरदस्त तरीके से दिखाया गया है। सारा रणवीर से (ranaveer sinh aur saara arjun) 20 साल छोटी हैं। गाने में दोनों सैर और शॉपिंग करते नजर आए हैं। प्यार और रोमांस दिख रहा है। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के ट्रेलर की धमाकेदार रिलीज के बाद अब निर्माताओं ने 'गहरा हुआ' नाम का रूमानी गाना दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।
दिल को छू रही अरिजीत सिंह की आवाज
धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म का गहरा हुआ गाना अरिजीत सिंह (abhijit singh) ने गाया है। गाने में सधी हुई आवाज जादू भर रही है। साथ ही सारा और रणवीर सिंह की केमेस्ट्री भी गाने में जान फूंक रही है। यह गाना पूरी तरह से रोमांटिक है। बता दें कि फिल्म आदित्य धर के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, (akshay khanna), आर. माधवन (aar maadhavan), अर्जुन रामपाल (arjun raamapaal)और संजय दत्त (sanjay datt) भी अहम रोल में हैं। हाल ही में रिलीज हुए चार मिनट और आठ सेकंड के ट्रेलर में एक-एक करके खास किरदारों को दिखाया भी गया था।
फिल्म का ट्रेलर हो चुका है रिलीज
धुरंधर फिल्म का हाल ही में चार मिनट और आठ सेकंड का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसकी शुरुआत एक बेरहम टॉर्चर सीन से दिखाई गई। इसमें अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल, उर्फ मौत का फरिश्ता के रोल में हैं जो भारत को हजार कट लगाकर खून बहाने की कसम खाता है। आर. माधवन भारतीय जासूस अजय सान्याल के रोल में हैं, जो खतरे को खत्म करने के लिए दुश्मन के इलाके में घुसने का पक्का इरादा रखते हैं। अक्षय खन्ना रहमान डकैत का रोल कर रहे हैं, जबकि संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में हैं। रणवीर सिंह फिल्म में एक ऐसे भारतीय जासूस का किरदार निभा रहे हैं जो अपने मिशन को अंजाम देने के लिए पहचान छिपाकर पाकिस्तान में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के निर्देशक आदित्य ने कहा कि इसे एकदम सही तरीके से पिच किया है। उन्होंने कहा यह एक अविश्वसनीय, जटिल कहानी है जिसमें विश्व-स्तरीय तकनीकी निर्देशन और मजबूत प्रदर्शन है। हम एक ऐसी भारतीय फिल्म बनाना चाहते थे जिसे दुनिया भर में इस शैली की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जा सके। मेरा मानना है कि यह वैश्विक मंच पर चमकने का भारत का समय है, और हमारा लक्ष्य अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए उस घटना के केंद्र में रहना है।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



