
हैप्पी बर्ड-डे रीना रॉय और बिपाशा
7 जनवरी को बॉलीवुड की दो प्रसिद्ध अभिनेत्रियों का जन्म दिन होता है। इसमें एक अभिनेत्री रीना राय ने इस साल 69वां जन्म दिन मनाया वहीं दूसरी अभिनेत्री बिपाशा आज से 47 वर्ष की पूरी हो गई। दोनों अभिनेत्रियों को हमार दुनिया की ओर से जन्म दिन की हार्दिक बधाई।

हमार दुनिया
7 जनवरी 1957 को जन्मीं रीना रॉय ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनके करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में जैसे को तैसा, नागिन, विश्वनाथ, जानी दुश्मन सहित दर्जनों फिल्में हैं। हालांकि रीना राय की सबसे पहली फिल्म नई दुनिया नए लोग हैं। इस फिल्म में रीना रॉय के अपोजिट डैनी थे लेकिन कुछ कारणों से यह फिल्म रुक गई। बाद में यह फिल्म वर्ष 1973 में प्रदर्शित हुई लेकिन सफल नहीं रही। इसके बाद रीना रॉय और डैनी ने जरूरत में काम किया। इस फिल्म से ही रीना रॉय फिल्म इंडस्ट्री में जरूरत गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं। वर्ष 1973 में रीना रॉय को जीतेन्द्र के साथ फिल्म जैसे को तैसा में काम करने का अवसर मिला, जो उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। वर्ष 1976 रीना रॉय के करियर के लिये अहम वर्ष रहा। इस वर्ष उनकी नागिन और कालीचरण जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। फिल्म नागिन में दमदार अभिनय के लिये रीना रॉय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया। नागिन की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद रीना रॉय इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। फिल्म नागिन की सफलता के बाद रीना रॉय, राजकुमार कोहली की प्रिय अभिनेत्री बन गई। राज कुमार कोहली ने रीना रॉय को मुकाबला, जानी दुश्मन, बदले की आग और राजतिलक जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने का अवसर दिया। रीना रॉय की जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा और सुनील दत्त के साथ काफी पसंद की गई। वर्ष 1983 में रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोसिन खान के साथ शादी की। हालांकि वर्ष 1992 में उन्होंने मोसिन खान से तलाक ले लिया। रीना रॉय ने सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। वर्ष 2000 में प्रदर्शित जेपी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी में रीना राय ने आखिरी बार काम किया है।
रीना रॉय की प्रमुख फिल्में
रीना राॅय की प्रमुख फिल्मों का जब नाम आता है तो उनकी नागिन, जानी दुश्मन, विश्वनाथ, आदमी खिलौना है, जमी, बदलते रिश्ते, गौतम गोविन्दा, आशा, सौ दिन सास के, कर्मयोगी, सनम तेरी कसम, धर्मकांटा, बेजुबान, दर्द का रिश्ता, नौकर बीबी का, गुलामी, नसीब, हथकड़ी फिल्में प्रमुखता से याद आती हैं।
राज के बाद बिपाशा ने दिलो में किया राज
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इसबार अपना 47वां जन्म दिन मनाया। 1979 को दिल्ली में जन्मी विपाशा बसु ने शुरुआती पढ़ाई कोलकाता में की और कॅरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वर्ष 2002 में आई फिल्म राज ने बिपाशा को खासी कामयाबी दिलाई। हालांकि बिपाशा बसु ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की। इस फिल्म में विपाशा बसु के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में विपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था। बावजूद इसके विपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिये विपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया । वर्ष 2002 में विपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला। थ्रिलर से भरपूर राज दर्शकों को बेहद पसंद आयी साथ ही विपाशा अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म विपाशा बसु के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में विपाशा बसु ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था।जिस्म में विपाशा बसु के अपोजिट जॉन अब्राहम थे। विपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। बिपाशा बसु ने अबतक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा विपाशा ने तेलगु, बंगला और कुछ फिल्मे तमिल की भी की है। 2016 में बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। हालांकि इन दिनों बिपाशा बसु फिल्मों, नाटकों या विज्ञापनों में नजर नहीं आती है।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



