
इंडिगो एयरलाइन : परिचालन में बाधा, मध्यरात्रि तक रोकी उड़ानें
इंडिगो एयरलाइन (indigo airline) के परिचालन में बाधा आने के कारण शुक्रवार मध्य रात्रि तक दिल्ली हवाई अड्डे से सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली सहित अन्य हवाई अड्डों में फंसे हैं।

हमार दुनिया
(indigo airlines flights cancelled) दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने कहा कि अन्य सभी विमान सेवाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार जारी है। पोस्ट में डीआईएएल ने कहा 5 दिसंबर 2025 को दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना होने वाली इंडिगो की घरेलू उड़ानें मध्यरात्रि तक रद्द कर दी गई हैं। उनकी जमीनी टीमें सभी साझेदारों के साथ पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं, ताकि परिचालन में आई बाधा को कम किया जा सके और यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिले। कहा हम इन अप्रत्याशित घटनाओं से प्रभावित अपने सभी ग्राहकों और हितधारकों से क्षमा चाहते हैं। इधर यह मुद्दा शुक्रवार को राज्यसभा में उठा। विपक्ष ने सरकार से इसमें सवाल पूछे।
एयरपोर्ट पर रहा अफरा-तफरी का माहौल
indigo airline इंडिगो एयर लाइन की लगातार फ्लाइटें रद्द होने से देशभर के कई एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। यात्री खासे परेशान नजर आए। कई जगह तो यात्रियों ने हंगामा भी किया। क्योंकि चार दिनों से उड़ानों में लगातार देरी और रद्द होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गुरुवार को भी 550 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर हजारों बैग बिखरे पड़े दिखे, कई यात्री जमीन पर सोते नजर आए और हर तरफ नारेबाजी की गई और अफरा-तफरी का माहौल है। दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने एयरलाइन पर जमकर गुस्सा निकाला। काई शादी में जा रहा था तो कोई अपने पिरजनों की अस्थियां लेकर सफर कर रहा है। ऐसे में लोगों का गुस्सा फूट रहा है और वह इधर-उधर परेशान हो रहे हैं। और उन्हें सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है।
दो-तीन दिन और रहेगी समस्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिगो ने चेतावनी जारी की है कि अभी शेड्यूल सामान्य होने में कम से कम 2–3 दिन और लगेंगे। 8 दिसंबर से एयरलाइन ने उड़ानों का शेड्यूल कम कर दिया है ताकि अव्यवस्था को रोका जा सके। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कर्मचारियों को संदेश दिया कि समय पर उड़ानें चालू करना आसान नहीं होगा। हम पूरी ताकत से स्थिति सुधारने में लगे हैं। शीघ्र ही स्थिति पर नियंत्रण पा लेंगे और व्यवस्थाओं में सुधार हो जाएगा।
राज्यसभा में उठा इंडिगो का मुद्दा
शुक्रवार को इंडिगो को मुद्दा राज्यसभा में उठाया गया। राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी परेशानी है। एक एयरलाइंस इंडिगो की 500 से ज्यादा फ्लाइट गुरुवार को रद्द हुई हैं। प्रमोद तिवारी का कहना था कि यह समस्या मोनोपोली के कारण खड़ी हुई है। एक फ्लाइट को पूरी तरह मोनोपोली करने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि लोगों को देश में एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है। उन्होंने बताया कि सदन में आने से पहले उन्होंने इस संबंध में नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से इस मामले पर बात की है।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



