
कानपुर देहात : फिर तालाब में गिरी कार, परिवार के चार की मौत
कानपुर देहात में पिछले 15 दिनों में ऐसा तीसरा हादसा है जब कार या वाहन सवार तालाब, नहर में गिरकर काल का ग्रास बने हों। शुक्रवार कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र बैरी सवाई मार्ग पर हादसा हुआ।

हमार दुनिया
कल्याणपुर कानपुर के निवासी एक परिवार के ईको कार से औरैया के सहायल से तेरहवीं संस्कार से लौट रहे थे। देर शाम करीब आठ बजे उनकी कार शिवली-कल्याणपुर रोड पर बैरी सवाई के पास तालाब में जा गिरी। कार गिरने के बाद उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। अंधेरा होने के कारण आस-पास के लोग हादसे के बारे में देर में जान पाए। काफी देर तक चीखें सुनीं तो तालाब की तरफ ध्यान गया।
इनकी हुई मौत
इस हादसे में कार सवार राजकिशोर अग्निहोत्री (60) , उनकी पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री (55) , बहू हिमांशु उम्र (30) पत्नी अंकुर अगिनहोत्री और शिव अग्निहोत्री पुत्र अंकुर अग्निहोत्री उम्र (2) वर्ष की मौत हो गई।
ये लोग हुए घायल
ईको कार में नौ लोग सवार थे। हादसे में कृतिका अग्निहोत्री (30), सुधा पत्नी संजय वाजपेई (45), वानी (3) पुत्री अंकुर अग्निहोत्री , कान्हा पुत्र संजय (4), सुधांशु पुत्र राजकिशोर (24) को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया।
6 फरवरी को नहर में कार गिरने से तीन लोगों की हुई थी मौत
एक पखवाड़े के भीतर कार के तालाब या नहर में गिरने की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले छह फरवरी को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव हरी निवादा के पास भांजे के मुंडन संस्कार से लौटते समय मारुति स्विफ्ट कार राम गंगा नहर में जा गिरी थी। इससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 15 फरवरी को गजनेर रायपुर रोड पर श्यामपुर बंबा में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक युवक की बंबा में डूबने से मौत हो गई थी, उसका शव दूसरे दिन बरामद हुआ था।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



