
तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, फसलें चौपट
तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले ने किसानों की कमर तोड़ दी। बारिश के कारण जहां फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं शहरी क्षेत्रों में भी तेज हवा ने जमकर तबाही मचाई।

हमार दुनिया
पिछले कई दिनों से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि प्रदेशों में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को राजस्थान के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे थे। वहीं शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश के कई जिले मौसम की मार की चपेट आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान कानपुर में हुआ। यहां दो महिलाओं की मौत भी हुई है।
दो महिलाओं की मौत, बिजली गुल, यातायात बाधित
तेज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने से शहरी क्षेत्रों में खासा नुकसान हुआ है। कानपुर के काकादेव क्षेत्र में स्थित कुलवंती अस्पताल के पास एक पेड़ ऑटो पर गिर गया। इससे दो महिलाओं की मौत हो गई। शहर में सैकड़ों की संख्या में पेड़ और टहनियां गिरीं। इससे कानपुर का यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। शाम साढ़े चार बजे से रात करीब नौ बजे तक लोग सड़कों में लगे जाम में फंसे रहे। तेज बारिश के कारण सड़कों पर तीन ने चार फीट पानी भर गया। सैकड़ों बिजली के पोल गिर गए। इससे शाम को गुल हुई बिजली देररात तक नहीं आई और लोग गर्मी और जलभराव से जूझते रहे।

इन जिलों में भी हुई तबाही
तेज आंधी-बारिश के साथ ओलों ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तबाही मचाई। यहां कानपुर के साथ घाटमपुर, कानपुर देहात में ओले गिरे। घाटमपुर में तो बेर के आकार से बड़े-बड़े ओले गिरे। वहीं चित्रकूट में भी जमकर आंधी के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही औरैया, इटावा, कन्नौज, लखनऊ में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, पेड़ गिरे।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



