
बॉर्डर 2 का कलेक्शन 50 करोड़ पार
देश भक्ति से ओतप्रोत फिल्म बॉर्डर 2 ने पहले दिन से ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। देश के सिनेमा घरों में शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है।

हमार दुनिया
बॉर्डर-2 सनी देओल की वर्ष 1997 में आई सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' की अगली कड़ी है। बॉर्डर का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था जबकि इसकी अगली कड़ी यानि बॉर्डर-2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दस्तक दी है। पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये के कुल कमाई के साथ यह हाल के दिनों की सबसे शानदार कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। वहीं दूसरे दिन शनिवार को सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 21.8 करोड़ रुपये कमाए हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही सिनेमाघरों में दर्शकों का तांता लगा रहा। वर्ष 1997 में आई फिल्म बॉर्डर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं 'बॉर्डर 2' उसी संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
बॉर्डर 2 के मुख्य कलाकार
बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है। इसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, सोमन बाजवा, मेधा राणा, परमवीर चीमा, आन्या सिंह, के अलावा कई नामी कलाकार नजर आए हैं। अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज किया है।
फिल्म को मिल रहा दोहरा फायदा
फिल्म बॉर्डर 2 को 26 जनवरी के मौके पर रिलीज किया गया। साथ ही यह फिल्म देश भक्ति से ओतप्रोत बॉर्डर की कहानी से जुड़ी हुई है। बॉर्डर 2 की कहानी का बैकड्रॉप भी 1971 के भारत-पाक युद्ध के वक्त का है। फिल्म में दिखाया गया है कि यह लड़ाई तीन मोर्चों जमीन, आसमान और समंदर पर एक साथ चल रही है। फिल्म में होशियार सिंह (वरुण धवन) आर्मी ऑफिसर, निर्मलजीत सिंह (दिलजीत दोसांझ) एयरफोर्स ऑफिसर, महेंद्र रावत (अहान शेट्टी) नेवी ऑफिसर के रोल में हैं। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह का किरदार सनी देओल ने निभाया है। यह फिल्म दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरने का काम करती है। इससे दर्शकों को यह खूब पसंद आ रही है।

हमार दुनिया
हमार दुनिया के और लेख →



