
पीएम मोदी के खिलाफ क्या बोले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का दोषी बताया। कहा कांग्रेस ने केवल परिसीमन बिल का विरोध किया।

hmar duniya
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने सोमवार को कूचबिहार में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का गला घोंट दिया, विपक्ष केवल परिसीमन विधेयक के खिलाफ था। पीएम मोदी ने ही 2029 के चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का गला घोंटा है, जबकि विपक्ष ने केवल परिसीमन विधेयक का विरोध कर रहा था। कहा हमने परिसीमन विधेयक के खिलाफ लड़ाई लड़ी, न कि महिला आरक्षण के खिलाफ। कहा 2010 में संप्रग सरकार ने राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया था। उन्होंने कहा, हम हमेशा महिलाओं के अधिकार और कल्याण सुनिश्चित करने के इच्छुक रहे हैं। कहा कि कांग्रेस के पास सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी जैसी महिला नेता रही हैं, क्या भाजपा ने कभी किसी महिला को अपना अध्यक्ष बनाया है या उन्हें किसी ऊंचे पद पर पहुंचाया है।
पीएम मोदी पर कसा तंज
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल के व्यापक प्रचार कार्यक्रम पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या मोदी राज्य के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। रैली में खरगे ने कहा, हम (संसद) 2023 में एक साथ आए और महिला आरक्षण विधेयक पारित हुआ, लेकिन मोदी 30 महीने तक सोते रहे और पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से ठीक पहले जागे। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र में भाजपा-नेतृत्व वाली राजग सरकार को इसे पहले लागू करने से कौन रोक रहा था।
पीएम मोदी का लक्ष्य परिसीमन बिल पास कराना था
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा मोदी सरकार महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन बिल पास कराना चाहती थी। कहा सितंबर 2023 में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया, जिसे सामान्यतः महिला आरक्षण कानून कहा जाता है। अधिनियम में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीट आरक्षित करने का प्रावधान है। इसमें संशोधन के लिए पिछले सप्ताह लोकसभा में एक विधेयक पेश किया गया, जो खारिज हो गया। साल 2023 के कानून के तहत यह आरक्षण 2034 से पहले लागू नहीं होगा, क्योंकि इसे 2027 की जनगणना के बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ा गया है। खरगे ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर परिसीमन विधेयक को पारित कराना चाहती है। जो खारिज हुआ है, वह परिसीमन विधेयक था।
महिलाओं को वोट का अधिकार पहले ही मिल चुका था
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि मोदी 2014 में सत्ता में आए, लेकिन महिलाओं को मतदान का अधिकार उससे काफी पहले मिल चुका था। खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के चुनावी भाषणों से शांति भंग हो सकती है और विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच तनाव पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा, मैं मोदी से कहना चाहता हूं कि उनका जादू कहीं और चल सकता है, लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग इस झांसे में नहीं आएंगे। उनकी पार्टी ने कुछ दलों के साथ चुनावी गठबंधन करके काफी नुकसान उठाया है। इस बार कांग्रेस पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रही है। इससे पहले 2021 और 2016 में उसने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के साथ गठबंधन किया था, लेकिन पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा था। उन्होंने पीएम मोदी पर विपक्ष को खत्म करने की कोशिश का आरोप भी लगाया।

hmar duniya
hmar duniya के और लेख →


