
धुरंधर ने रणवीर को बनाया 'धुरंधर'
धुरंधर-धुरंधर-धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस में इस मूवी ने तहलका मचा रखा है। हर तरफ इसी के चर्चे हैं। इसकी शुरुआत देखकर ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की अभिनित फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह की अबतक की सबसे बड़ी कामयाब फिल्म साबित होगी।

hmar duniya
जानिए दूसरे दिन धुरंधर की कितनी हुई कमाई? धुरंधर रिलीज के बाद से ही लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। पहले दिन शानदार शुरुआत के बाद अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। धुरंधर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.60 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की। वहीं धुरंधर की दूसरे दिन की कमाई में इजाफा हुआ है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही दो दिनों में ही फिल्म की कमाई 59.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
रविवार को और बढ़ सकती है कमाई
धुरंधर फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को जिस तरह से कमाई की है, उससे उम्मीद है कि रविवार को धुरंधर कमाई में अपने पिछले दोनों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रविवार सुबह नौ बजे तक फिल्म धुरंधर ने 23 लाख रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि आज रविवार के दिन फिल्म अपने शुरुआती दो दिनों से भी ज्यादा कमाई कर सकती है। धुरंधर के जरिए रणवीर सिंह ने लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। ऐसे में रणवीर के लिए ये फिल्म काफी अहम है।
जानिए धुरंधर किसकी मूवी है
फिल्म आदित्य धर के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन (ranaveer singh aur saara arjun) की जोड़ी ने धमाल मचाया है। वहीं अक्षय खन्ना, (akshay khanna), आर. माधवन (aar maadhavan), अर्जुन रामपाल (arjun raamapaal) और संजय दत्त (sanjay datt) अहम रोल में हैं। धुरंधर फिल्म का सबसे लोकप्रिय गाना गहरा हुआ है। धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म का गहरा हुआ गाना अरिजीत सिंह (abhijit singh) ने गाया है। गाने में सधी हुई आवाज जादू भर रहती है। साथ ही सारा और रणवीर सिंह की केमेस्ट्री भी गाने में जान फूंकती है। यह गाना पूरी तरह से रोमांटिक है।

hmar duniya
hmar duniya के और लेख →



